लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मोहम्मद रेहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, भाईचारे, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और हम सभी को मिलकर देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान ने कामना की कि देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा हर नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सम्मान का उजाला हो।
जय हिंद! वंदे मातरम्!














