• Home
  • About Us
  • Contact Us
Sunday, May 3, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP Politics: ओवैसी की एंट्री से मच गया हड़कंप, अखिलेश-मायावती ही नहीं योगी की भी नींद हराम

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
February 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश, राजनीति
0
UP Politics: ओवैसी की एंट्री से मच गया हड़कंप, अखिलेश-मायावती ही नहीं योगी की भी नींद हराम
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट अभी से सुनाई देने लगी है और इस बार मुस्लिम वोट बैंक को लेकर घमासान तेज होने वाला है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की यूपी में सक्रियता ने न केवल विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है, बल्कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि ओवैसी की पार्टी इस बार करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। अब सवाल यह नहीं है कि वे कितनी सीटें जीतेंगे, बल्कि डर इस बात का है कि उनके मैदान में उतरने से किसका बना-बनाया खेल बिगड़ेगा और किसके समीकरण ध्वस्त होंगे।

कांग्रेस और सपा की बढ़ी धड़कनें, खरगे ने दी चेतावनी

ओवैसी की एंट्री से सबसे ज्यादा बेचैनी कांग्रेस खेमे में देखी जा रही है। पार्टी को डर है कि अगर मुस्लिम वोटों का बिखराव हुआ, तो उनका पहले से कमजोर जनाधार पूरी तरह बिखर जाएगा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी में ओवैसी की संभावित सक्रियता पर चिंता जाहिर करते हुए अपने नेताओं से स्पष्ट कहा था कि “उन्हें आने मत दो, वरना वो खुद भी खत्म होंगे और हमें भी खत्म कर देंगे।” दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी (सपा) अपने पिछले प्रदर्शन और 2024 के लोकसभा नतीजों को लेकर आश्वस्त है। सपा का मानना है कि 2022 में उन्हें लगभग 83 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले थे। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा था कि ओवैसी यूपी आएंगे तो साइकिल पर बैठकर आएंगे। सपा की रणनीति है कि मुस्लिम वोटों को बंटने से रोका जाए।

क्या मायावती के साथ जाएंगे ओवैसी? बीजेपी के लिए नई मुसीबत

सियासी पंडितों के लिए सबसे चौंकाने वाली बात बसपा और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन की अटकलें हैं। एआईएमआईएम की यूपी इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने संकेत दिया है कि मायावती की बसपा के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि यह समीकरण बनता है, तो सपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। वहीं, बीजेपी के लिए भी राह आसान नहीं है। राजनीतिक विश्लेषक विजय उपाध्याय का मानना है कि अगर मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर, जहां 30-40 फीसदी हिंदू आबादी है, ओवैसी ने हिंदू प्रत्याशी उतार दिए तो बीजेपी का गणित गड़बड़ा सकता है।

‘कब्र में जाने से पहले अफसोस नहीं करना चाहता’- ओवैसी की नई रणनीति

भले ही पिछले चुनावों में एआईएमआईएम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो और 2022 में 94 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई हो, लेकिन ओवैसी के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव लड़ने को लेकर साफ कहा है कि लोग पूछ रहे हैं कि वे कितनी सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन वे “कब्र में जाने से पहले यह अफसोस नहीं रखना चाहते कि उन्होंने लड़ाई लड़ी ही नहीं।” उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा कि क्या बाकी दल खुद लड़कर बीजेपी को रोक पाए हैं? 2027 के लिए पार्टी ने अपनी रणनीति बदलते हुए बूथ लेवल मैनेजमेंट पर जोर देना शुरू कर दिया है। हर ग्राम पंचायत में अध्यक्ष और 121 सदस्यों की कमेटियां बनाकर पार्टी जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
प्रदेश

May 3, 2026
दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले-ऐसी जगह पर नमाज न पढ़ी जाए जहां…

मुंबई सट्टा बाजार का बड़ा इशारा, बंगाल में उलटफेर, तमिलनाडु-असम में किसकी बनेगी सरकार?
राजनीति

मतगणना से पहले बंगाल में बवाल, भवानीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के पास BJP झंडे वाली कार पर घमासान

हैदराबाद में सनसनी, मामूली रिचार्ज विवाद बना जानलेवा, युवती ने उठाया खौफनाक कदम
राष्ट्रीय

  • Trending
  • Comments
  • Latest
दुबई उड़ान से पहले बड़ा खुलासा, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला अवैध तमंचा, मचा हड़कंप

May 1, 2026
Hotel Awadh Elite का शुभारंभ, कसमंडी रोड पर नई सुविधाओं के साथ शुरू

April 25, 2026
लखनऊ में पोस्टल कर्मचारियों का महाअधिवेशन, एकता और जनसेवा के संकल्प को मिली नई मजबूती

लखनऊ में पोस्टल कर्मचारियों का महाअधिवेशन, एकता और जनसेवा के संकल्प को मिली नई मजबूती

May 1, 2026
काशी में PM मोदी का इशारा या सियासी संदेश? इस सीट पर टिकट फाइनल होने की चर्चाएं तेज

April 30, 2026
मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

0
दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

0
हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले-ऐसी जगह पर नमाज न पढ़ी जाए जहां…

हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले-ऐसी जगह पर नमाज न पढ़ी जाए जहां…

0
मुंबई सट्टा बाजार का बड़ा इशारा, बंगाल में उलटफेर, तमिलनाडु-असम में किसकी बनेगी सरकार?

मुंबई सट्टा बाजार का बड़ा इशारा, बंगाल में उलटफेर, तमिलनाडु-असम में किसकी बनेगी सरकार?

0
मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

May 3, 2026
दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

May 3, 2026
हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले-ऐसी जगह पर नमाज न पढ़ी जाए जहां…

हाईकोर्ट की टिप्पणी पर मौलाना का बड़ा बयान, बोले-ऐसी जगह पर नमाज न पढ़ी जाए जहां…

May 3, 2026
मुंबई सट्टा बाजार का बड़ा इशारा, बंगाल में उलटफेर, तमिलनाडु-असम में किसकी बनेगी सरकार?

मुंबई सट्टा बाजार का बड़ा इशारा, बंगाल में उलटफेर, तमिलनाडु-असम में किसकी बनेगी सरकार?

May 3, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर में सियासी टकराव, किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोके जाने पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

May 3, 2026
दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

May 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.