आगरा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रातः पार्श्वनाथ पंचवटी, ताजनगरी आगरा में जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह, सहित गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की तथा देश के विकास और जनकल्याण के लिए उनके निरंतर प्रयासों के प्रति शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन का शुभकामना संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कर्मवीर सिंह चाहर पूर्व पार्षद ,ए के व्यास, डॉ अरुण गुप्ता, रिंकू शर्मा, धर्मेंद्र सारस्वत, देवेंद्र गुप्ता, जसवंत पशरीचा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राज वर्मा, सौरभ दुबे, प्रदीप खंडेलवाल, मनीष चावला आदि उपस्थित रहे















