मैनपुरी (मंगलवार, 31 मार्च)। जनपद मैनपुरी की विधानसभा भोगांव क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कथा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां भक्ति रस में डूबे लोगों ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे, जिनमें मानवेंद्र, उपदेश, केशव शाक्य, दर्शन, अजब सिंह और अखिलेश पाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।














