खलीलाबाद: ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जामिया गुलज़ारे हुसैनिया, अजराडा मेरठ के मोहतमिम हज़रत मौलाना अब्दुल्लाह मुग़ेसी साहब के इंतक़ाल की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को सामाजिक और धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
पूर्व प्रत्याशी 313 खलीलाबाद विधानसभा, सुबोध चंद्र यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मौलाना अब्दुल्लाह मुग़ेसी साहब ने अपने जीवन को शिक्षा, समाजसेवा और धार्मिक मार्गदर्शन के लिए समर्पित किया था। उनका जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
सुबोध चंद्र यादव ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
मौलाना साहब के निधन पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।














