पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए Yogi Adityanath ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल अब बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुका है, लेकिन वर्तमान हालात चिंताजनक हैं। योगी ने कहा कि यह वही धरती है जहां Swami Vivekananda का जन्म हुआ, लेकिन आज इसकी स्थिति खराब हो चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और अब पिछले 15 वर्षों से Mamata Banerjee की पार्टी Trinamool Congress ने बंगाल को गरीबी की ओर धकेल दिया है।
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
सीएम योगी ने कहा कि ‘‘बीजेपी की सरकार दंगाई की इलाज कर देती है, बंगाल में किसान कर्ज लेने को मजबूर है. बंगाल में आराजकता और गुंडागर्दी चल रहा है, एक समय यूपी में हर एक पर्व और त्योहार पर दंगा होता था गुडें और माफिया सता का संचालन करते थे, यूपी में तुष्टिकरण नहीं अब संतुष्टिकरण है. यूपी में जितने माफिया थे सब जहन्नुम की यात्रा पर चले गए. यूपी में सब कुछ ठीक है, वहां जो भी माफिया थे, वे सब जहन्नुम चले गए हैं. न कोई माफिया है, न कोई गुंडा. अब वहां हर नागरिक सुरक्षित है.’’
‘डेमोग्राफी बदलने की कोशिश’ का आरोप
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘‘वोट बैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्राफी को बदलना चाहते हैं.’’
उन्होंने बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने इसका विरोध किया, लेकिन बंगाल सरकार ने चुप्पी साधे रखी। योगी ने आरोप लगाया कि ‘‘बहनों और भाइयों मैं आपका आह्वान करने के लिए आया हूं, यह वोट बैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्राफी को बदलना चाहते हैं. आपके पास वर्तमान का समय है और वक्त आपका आह्वान कर रहा है, आने वाली पीढ़ी के साथ कांग्रेस, वामपंथ और टीएमसी को खिलवाड़ करने की छूट मत दीजिए.’’
धार्मिक आयोजनों पर भी उठाया मुद्दा
सीएम योगी ने कहा कि ‘‘ये लोग यहाँ दुर्गा पूजा और नवरात्रि के उत्सवों के दौरान बाधाएँ खड़ी करते हैं. अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते, हम इसे बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे. यह हम सभी के लिए मिलकर काम करने और बंगाल को उसकी पुरानी शान वापस दिलाने का सबसे सही समय है.’’
बदलाव का दिया संदेश
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने जनता से बदलाव का आह्वान करते हुए कहा कि यह सही समय है जब बंगाल को उसकी पुरानी पहचान और गौरव वापस दिलाया जा सकता है।














