• Home
  • About Us
  • Contact Us
Friday, October 30, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

आजम खान के करीबियों पर ED का शिकंजा! संदिग्ध फर्मों और बैंक खातों से खुलेंगे राज, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
September 2, 2026
in राष्ट्रीय
0
आजम खान के करीबियों पर ED का शिकंजा! संदिग्ध फर्मों और बैंक खातों से खुलेंगे राज, खंगाले जा रहे दस्तावेज
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। हालिया छापेमारी में जब्त दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान कथित तौर पर कुछ संदिग्ध और फर्जी फर्मों से जुड़े सुराग सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन फर्मों के जरिए बड़ी रकम के कथित डायवर्जन और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जानकारी एजेंसी को मिली है। जांच आगे बढ़ने के साथ इन फर्मों से जुड़े लोगों और अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

ईडी जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी में चंदे की रकम के अलावा सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए निर्माण कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है। एजेंसी ने बीते महीने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी और छापेमारी की थी।

सीए के घर और ऑफिस से मिले दस्तावेजों की जांच तेज

सहारनपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दीपक गुप्ता के आवास और कार्यालय पर हुई तलाशी के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज जब्त किए थे। सूत्रों के मुताबिक, इन दस्तावेजों की जांच के दौरान ऐसी कई फर्मों की जानकारी मिली, जिनके जरिए कथित तौर पर फर्जी लेनदेन दिखाकर रकम को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया।

जांच एजेंसी ने कुछ बैंक खातों का विवरण भी जुटाया है। अब इन खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन और संबंधित फर्मों के संचालन से जुड़े लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। दस्तावेजों और बैंकिंग रिकॉर्ड के जरिए एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संबंधित फर्मों के बीच धन का लेनदेन किस तरीके से हुआ और कथित तौर पर रकम का इस्तेमाल कहां किया गया।

सरकारी ठेकों की रकम डायवर्ट करने का भी आरोप

जांच के दायरे में यह आरोप भी शामिल है कि सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के फंड को कथित तौर पर निजी कांट्रेक्टर्स के जरिए ट्रांसफर किया गया। आरोप है कि इस रकम का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के लिए संपत्ति तैयार करने में किया गया। ईडी कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

एजेंसी अब जब्त दस्तावेजों, बैंक खातों और संबंधित फर्मों के बीच हुए लेनदेन को जोड़कर कथित वित्तीय नेटवर्क की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है।

नए तथ्यों के आधार पर हो सकती है आगे की कार्रवाई

जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर ईडी संदिग्ध फर्मों से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित ठिकानों पर आगे कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से फिलहाल किसी नई छापेमारी या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसी बीच आजम खान से जुड़े एक अलग धोखाधड़ी मामले में भी अदालत की कार्यवाही जारी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाला व्यक्ति लगातार अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हो रहा है।

कोर्ट में नहीं पहुंचे वादी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए आजम खान

रामपुर में आजम खान के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले गगन अरोड़ा सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। वहीं, आजम खान जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए। वादी के लगातार पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उसे बयान दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया है और उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

क्वालिटी बार खाली कराने का क्या है मामला?

यह मामला समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल से जुड़ा बताया गया है। रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित डीसीडीएफ भवन में क्वालिटी बार संचालित होता था। बार के मालिक गगन अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कथित तौर पर दबाव बनाकर बार खाली कराया और बाद में भवन उनके बेटे और पत्नी के नाम आवंटित करा दिया।

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। फिलहाल इस केस का ट्रायल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है।

वादी के बयान नहीं होने से ट्रायल में आ रही बाधा

मामले में वादी का बयान दर्ज नहीं होने के कारण सुनवाई आगे बढ़ाने में दिक्कत आ रही है। अदालत इससे पहले भी गगन अरोड़ा को बयान दर्ज कराने के लिए तलब कर चुकी है और उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। अब कोर्ट ने उसे बयान दर्ज कराने का अंतिम मौका दिया है।

मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित है। दूसरी ओर, आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्यवाही में पेश होते रहे हैं।

Tags: Azam KhanED InvestigationJohar UniversityMoney LaunderingRampur News
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत
राष्ट्रीय

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

September 24, 2026
KPPL Bank Fraud Case में ED का बड़ा Action, 150 से ज्यादा Shell Companies के खाते Freeze; 64 करोड़ की संपत्ति पर रोक
राष्ट्रीय

KPPL Bank Fraud Case में ED का बड़ा Action, 150 से ज्यादा Shell Companies के खाते Freeze; 64 करोड़ की संपत्ति पर रोक

September 7, 2026
आजम खान पर ED Raid से भड़के अखिलेश यादव, BJP सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश

आजम खान पर ED Raid से भड़के अखिलेश यादव, BJP सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

August 19, 2026
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा Action, 10 ठिकानों पर Raid से मचा हड़कंप
राष्ट्रीय

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा Action, 10 ठिकानों पर Raid से मचा हड़कंप

August 19, 2026
Kashmir Politics: महबूबा मुफ्ती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- 'जंतर-मंतर के प्रदर्शन से सबक लें CM योगी'
प्रदेश

Kashmir Politics: महबूबा मुफ्ती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- ‘जंतर-मंतर के प्रदर्शन से सबक लें CM योगी’

July 26, 2026
TMC पर ED का बड़ा शिकंजा! 440 करोड़ रुपये के बैंक अकाउंट फ्रीज, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
राष्ट्रीय

TMC पर ED का बड़ा शिकंजा! 440 करोड़ रुपये के बैंक अकाउंट फ्रीज, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

July 8, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
लखनऊ पश्चिम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, मतदाताओं से की मतदान की अपील

लखनऊ पश्चिम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, मतदाताओं से की मतदान की अपील

October 23, 2026
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कैंपबेल रोड कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कैंपबेल रोड कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

October 10, 2026
अयोध्या में मुसलमानों के प्रवेश पर लगे रोक, राम मंदिर में नमाज की घटना पर भड़के महंत राजू दास ने प्रशासन को दी चेतावनी

राम मंदिर में नमाज की घटना पर भड़के महंत राजू दास ने प्रशासन को दी चेतावनी

January 11, 2026
फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

October 29, 2026
फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

0
MLC Election Results: BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट! वाराणसी से नागपुर तक इन दिग्गजों को मिली हार

MLC Election Results: BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट! वाराणसी से नागपुर तक इन दिग्गजों को मिली हार

0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में Supreme Court की सुनवाई, CJI सूर्य कांत ने SIT को चार्जशीट दाखिल करने की दी अनुमति

Delhi-NCR में पटाखों पर नहीं लगेगा पूर्ण बैन? सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली को लेकर भी दिया बड़ा सुझाव

0
लखनऊ पश्चिम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, मतदाताओं से की मतदान की अपील

लखनऊ पश्चिम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, मतदाताओं से की मतदान की अपील

0
फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

October 29, 2026
MLC Election Results: BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट! वाराणसी से नागपुर तक इन दिग्गजों को मिली हार

MLC Election Results: BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट! वाराणसी से नागपुर तक इन दिग्गजों को मिली हार

October 29, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में Supreme Court की सुनवाई, CJI सूर्य कांत ने SIT को चार्जशीट दाखिल करने की दी अनुमति

Delhi-NCR में पटाखों पर नहीं लगेगा पूर्ण बैन? सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली को लेकर भी दिया बड़ा सुझाव

October 29, 2026
लखनऊ पश्चिम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, मतदाताओं से की मतदान की अपील

लखनऊ पश्चिम में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक मोहम्मद रेहान, मतदाताओं से की मतदान की अपील

October 23, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मसीहा’ बनी टीम लखनऊ

October 29, 2026
MLC Election Results: BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट! वाराणसी से नागपुर तक इन दिग्गजों को मिली हार

MLC Election Results: BJP सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट! वाराणसी से नागपुर तक इन दिग्गजों को मिली हार

October 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.