लखनऊ, 2 नवम्बर 2025 — लखनऊ पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक मो० रेहान लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनता के सुख-दुख में सहभागी बने हुए हैं। पिछले पंद्रह वर्षों से वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लखनऊ पश्चिम विधानसभा की जनता के बीच निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा के बालागंज–2 वार्ड में विनोद साहू जी के आवास पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, नाम न कटने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मो० रेहान ने कहा कि “लखनऊ पश्चिम को एक बार फिर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में तरक्की के रास्ते पर ले जाना है।”
मो० रेहान की लोकप्रियता आज भी लखनऊ पश्चिम में बरकरार है। क्षेत्र की जनता उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को आज भी याद करती है और गर्व के साथ गिनाती है।
बैठक में प्रमुख रूप से विनोद साहू, कलीम अहमद शिबली, लखनऊ पश्चिम विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष इज़हार बेग, पूर्व उपाध्यक्ष एजाज महमूद, कन्हैया माधोपुर प्रथम के पार्षद नरेश चौरसिया तथा बालागंज–2 वार्ड के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।














