लखनऊ, 2 नवम्बर 2025 — समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी के अनुमोदन से नगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी को मनोनीत किए जाने के उपरांत आज निवर्तमान उपाध्यक्ष तारा चंद यादव को पुनः नगर उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
पदभार की घोषणा के बाद तारा चंद यादव ने कहा कि “जो जिम्मेदारी आज पुनः मिली है, उससे मेरा दायित्व और बढ़ गया है। हमारा लक्ष्य 2027 है, जिसमें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।”
इस अवसर पर नगर के समस्त कार्यकर्ता और नेतागण ने तारा चंद यादव को विशेष रूप से बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रमेश यादव (रम्मे), गोकुल यादव, सत्येंद्र राजपूत राणा, रमेश यादव, अमित कनौजिया, संजय कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने तारा चंद यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।














