• Home
  • About Us
  • Contact Us
Sunday, May 31, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश

नए समीकरण के साथ वोटिंग को तैयार रामपुर, नगीना समेत यूपी की आठ सीटें

Sangrah Rajneeti Team by Sangrah Rajneeti Team
April 18, 2024
in प्रदेश, उत्तर प्रदेश
0
नए समीकरण के साथ वोटिंग को तैयार रामपुर, नगीना समेत यूपी की आठ सीटें
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।पश्चिमी यूपी की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग होगी। इन सीटों पर चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगाई है। एनडीए औऱ भाजपा की तरफ से खुद पीएम मोदी, सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी प्रचार के लिए पहुंचे थे। इंडिया गठबंधन से अखिलेश यादव के साथ ही प्रियंका गांधी ने प्रचार किया। बसपा की तरफ से मायावती के अलावा उनके भतीजे आकाश आनंद ने कई सभाएं कीं।पहले चरण की आठ सीटों में से पांच में भाजपा पिछली बार चुनाव हार गई थी। 2019 के चुनाव में भाजपा को केवल तीन मुजफ्फरनगर, कैराना और पीलीभीत में जीत मिली थी। सपा ने मुरादाबाद और रामपुर जीती थी। बसपा ने सहारनपुर, नगीना और बिजनौर सीटें जीती थीं। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट पर जीत हासिल की थी।

नए समीकरण के साथ वोटिंग
पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार समीकरण पूरी तरह बदले हुए हैं। पिछली बार सपा-बसपा साथ थे। रालोद में सपा-बसपा के गठबंधन में थी। कांग्रेस अकेले लड़ी थी। इस बार बसपा अकेले लड़ रही है। कांग्रेस सपा के साथ आ गई है। रालोद भाजपा के साथ चली गई है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के लिए रोजगार, शिक्षा और विकास प्रमुख मुद्दे हैं। भाजपा ने विकास और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को केंद्र में रखकर अभियान चलाया है, तो वहीं विपक्षी नेताओं ने क्षेत्र में कृषि विधेयक और रोजगार के मुद्दे उठाए हैं।

सात सीटों पर त्रिकोणीय, एक पर चतुष्कोणीय मुकाबला
इस बार सात सीटों पर एनडीए, इंडिया गठबंधन और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के उतरने से मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के नौ जनपदों सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में स्थित आठ लोकसभा क्षेत्रों के 7689 मतदान केंद्रों के 14,849 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है। प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 लैंगिक रूप से तृतीय वर्ग के हैं।

भारी पुलिस फोर्स तैनात
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु 6018 निरीक्षक/उप निरीक्षक, 35750 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 24992 होमगार्ड, 60 कंपनी पीएसी बल तथा 220 कंपनी अर्ध सैनिक बल की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 6764 ग्राम चौकीदार तथा 155 पीआरडी जवान भी तैनात किये गये हैं। सभी नौ जनपदों मे 348 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 459 स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा 55 क्यूआरटी टीम का गठन कर निरंतर चौकसी तथा जांच पड़ताल की जा रही है।

सबसे ज्यादा कैराना में प्रत्याशी
आठ सीटों पर हो रहे इस चरण के चुनाव में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं हैं। मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में कुल 1.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

योगी की सबसे ज्यादा रैलियां
पहले चरण के चुनाव के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और पीलीभीत में रैलियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सीटों पर सबसे ज्यादा 20 से अधिक रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पहले चरण में चुनाव वाले अनेक लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इन चुनावों में राज्य में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराते हुए पार्टी उम्मीदवार इमरान मसूद के पक्ष में सहारनपुर में एक रोड शो किया। मसूद विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

पहली बार मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी चुनाव प्रचार में जुटे
बसपा अध्यक्ष मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और नगीना में रैलियों को संबोधित किया। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पीलीभीत से जितिन प्रसाद, मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और नगीना से आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शामिल हैं। रामपुर में सपा के मुस्लिम चेहरे आजम खान की निर्वाचन क्षेत्र में गैरमौजूदगी दिख रही है। आजम इस समय सीतापुर की जेल में बंद हैं।

Tags: NationalPolitics
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti Team

Sangrah Rajneeti Team

संग्रह राजनीति लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी पत्रिका है। हमारी डिजिटल टीम में ऑफिसियल और अनऑफिसियल लेखकों द्वारा संग्रह की गई खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Posts

UP में बिजली कटौती पर छिड़ी सियासी जंग, अखिलेश के हमले पर BJP ने खोला पुराना हिसाब
प्रदेश

UP में बिजली कटौती पर छिड़ी सियासी जंग, अखिलेश के हमले पर BJP ने खोला पुराना हिसाब

May 28, 2026
CBSE रिजल्ट विवाद पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी के आरोपों से भड़के धर्मेंद्र प्रधान
राजनीति

CBSE रिजल्ट विवाद पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी के आरोपों से भड़के धर्मेंद्र प्रधान

May 28, 2026
यूपी में बिजली संकट पर भड़के अखिलेश यादव, CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री’
प्रदेश

यूपी में बिजली संकट पर भड़के अखिलेश यादव, CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री’

May 27, 2026
PM मोदी पर टिप्पणी से बढ़ीं अजय राय की मुश्किलें! मुकदमा दर्ज होते ही बोले- वीडियो AI से बनाया गया
उत्तर प्रदेश

PM मोदी पर टिप्पणी से बढ़ीं अजय राय की मुश्किलें! मुकदमा दर्ज होते ही बोले- वीडियो AI से बनाया गया

May 23, 2026
पार्क सर्कस हिंसा के बाद CM शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश! बोले- पुलिस पर हाथ उठाया तो मिलेगी कड़ी सजा
राजनीति

पार्क सर्कस हिंसा के बाद CM शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश! बोले- पुलिस पर हाथ उठाया तो मिलेगी कड़ी सजा

May 18, 2026
शपथ लेते ही सतीशन का बड़ा दांव! महिलाओं को फ्री बस यात्रा, ASHA वर्कर्स की सैलरी बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा
राजनीति

शपथ लेते ही सतीशन का बड़ा दांव! महिलाओं को फ्री बस यात्रा, ASHA वर्कर्स की सैलरी बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा

May 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: ‘EC नागरिकता तय नहीं कर सकता’, NRC जैसे आरोपों पर भी साफ जवाब

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: ‘EC नागरिकता तय नहीं कर सकता’, NRC जैसे आरोपों पर भी साफ जवाब

May 27, 2026
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा प्लान! योगी सरकार के साथ Tata-Deloitte की एंट्री, अब मिलेंगे ग्लोबल जॉब अवसर

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा प्लान! योगी सरकार के साथ Tata-Deloitte की एंट्री, अब मिलेंगे ग्लोबल जॉब अवसर

May 27, 2026
4 साल का इंतजार खत्म होने वाला? राजीव कृष्ण बन सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

4 साल का इंतजार खत्म होने वाला? राजीव कृष्ण बन सकते हैं यूपी के स्थायी DGP, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

May 30, 2026
गंगा सफाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! वर्षों से लटकी परियोजनाओं पर भड़के आशीष चौहान, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

गंगा सफाई पर डीएम का बड़ा एक्शन! वर्षों से लटकी परियोजनाओं पर भड़के आशीष चौहान, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

May 30, 2026
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

0
सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

0
सूर्या हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग

सूर्या हत्याकांड में बड़ा मोड़! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग

0
नौतपा में मौसम ने बदला रंग, भीलवाड़ा में आंधी-बारिश का कहर! BSNL टॉवर गिरा, अस्पताल का मुख्य गेट भी ढहा

May 31, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

May 31, 2026
सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

सूर्या हत्याकांड के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला! परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

May 31, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.