• Home
  • About Us
  • Contact Us
Wednesday, September 16, 2026
Sangrah Rajneeti
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
  • लखनऊ
  • बाज़ार
  • जीवन-शैली
    • सेहत
    • फैशन
    • पर्यटन
    • खाना खजाना
  • युवा जगत
    • टेक
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    • मोबाइल
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
    • जोक्स
  • धर्म संसार
  • विविध
No Result
View All Result
Sangrah Rajneeti
No Result
View All Result
Home प्रदेश उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Sangrah Rajneeti by Sangrah Rajneeti
September 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, प्रदेश
0
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए इंसेफेलाइटिस को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से तड़पते बच्चों और दम तोड़ते बचपन को देखकर हर जागरूक माता-पिता चिंतित रहता था। अब इंसेफेलाइटिस समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त हो गया है। अब हम नए युग में नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी तारामंडल स्थित सेठ बद्री प्रसाद जायसवाल मेमोरियल हॉल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर के चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, दवाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं, लेकिन खून बनाया नहीं जा सकता। उनके अनुसार, रक्तदान उस संवेदना का प्रतीक है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है।

IMA गोरखपुर के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएमए सिर्फ प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की संस्था नहीं है। गोरखपुर में निशुल्क ओपीडी के बाद चैरिटेबल ब्लड सेंटर की शुरुआत करके आईएमए ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान इस बात से होती है कि वह अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने में कितना योगदान देती है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017-18 में गोरखपुर के सीतापुर आई हॉस्पिटल में आईएमए की ओर से निशुल्क ओपीडी शुरू की गई थी। इसके बाद आईएमए ने अपने कार्यालय के लिए जमीन की मांग की तो गोरखपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से भूखंड उपलब्ध कराने में मदद की गई। आईएमए ने इसी भूखंड का बेहतर इस्तेमाल करते हुए चैरिटेबल ब्लड सेंटर स्थापित किया है। यह सेंटर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में योगदान देगा। गोरखपुर में आईएमए से 1400 से अधिक चिकित्सक जुड़े हुए हैं।

कभी एक बेड पर भर्ती होते थे चार-चार मरीज

मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज की पुरानी स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र था और हालात ऐसे थे कि एक ही बेड पर चार-चार मरीज तक भर्ती रहते थे।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर पंखे, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाओं तक का अभाव था। योगी ने कहा कि नौ वर्ष पहले जो बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं अस्वस्थ था, आज वही सुपर स्पेशियलिटी और इंसेफेलाइटिस समेत विभिन्न बीमारियों के उपचार का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स स्थापित हो चुका है। इसके अलावा महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 75 जिले हैं, जबकि मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और दो एम्स भी संचालित हैं।

योगी ने बताया कि एमबीबीएस की सीटें 4600 से बढ़कर 13,500 से अधिक हो चुकी हैं, जबकि पीजी की सीटों में भी दोगुनी वृद्धि हुई है। इसके साथ ही नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा के विस्तार पर भी काम किया जा रहा है।

माफिया से लेकर मेडिकल कॉलेज तक का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश के प्रत्येक जिले की पहचान किसी न किसी दुर्दांत माफिया से जुड़ गई थी। गोरखपुर में डॉक्टरों के अपहरण, रंगदारी मांगने, धमकी भरे फोन और चेंबर में घुसकर मारपीट की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के खिलाफ उन्हें चिकित्सकों के साथ सड़कों पर आंदोलन करना पड़ता था।

योगी ने कहा कि आज गोरखपुर के साथ पूरे प्रदेश में चिकित्सक, व्यापारी और नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब प्रदेश की पहचान माफिया से नहीं बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के लक्ष्य से बन रही है।

गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि पहले अस्पताल को 10 बेड से शुरू करने की चर्चा हुई थी, लेकिन गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से शुरुआत में ही इसे 100 बेड का अस्पताल बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय ने यह दिखाया कि चैरिटी के जरिए भी अस्पताल और ब्लड बैंक सफलतापूर्वक संचालित किए जा सकते हैं। यहां ब्लड सेपरेटर, एफेरेसिस और डायलिसिस जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस डायलिसिस के लिए पहले लोगों को लखनऊ या बीएचयू जाना पड़ता था, आज गोरखपुर में गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध है। सरकार ने जिला अस्पतालों में भी निशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था शुरू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। आईआईटी कानपुर के सहयोग से मेडटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जा रहा है, जबकि एसजीपीजीआई में भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर काम चल रहा है।

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों से अपील

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्त की मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने चिकित्सकों से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए समय-समय पर रक्तदान की अपील और जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पेशेवर रक्तदाताओं को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पेशेवर रक्तदाताओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो संक्रमण का गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाने के साथ चिकित्सकों को जागरूकता कार्यक्रमों से भी जुड़ना चाहिए।

लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री योगी ने चैरिटेबल ब्लड सेंटर में स्थापित अत्याधुनिक मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से मशीनों के संचालन, रक्त संग्रह, जांच और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद शिलापट्ट का अनावरण कर ब्लड सेंटर का विधिवत लोकार्पण किया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में मौजूद एक नन्ही बच्ची पर भी मुख्यमंत्री की नजर पड़ी। उन्होंने बच्ची से आत्मीयता से बातचीत की, उसका हालचाल पूछा और उसे स्नेह व आशीर्वाद दिया।

Tags: GorakhpurHealth NewsIndian Medical AssociationUttar PradeshYogi Adityanath
SendShareShareTweet
Sangrah Rajneeti

Sangrah Rajneeti

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 16, 2026
Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा
राष्ट्रीय

Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

September 16, 2026
Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

September 15, 2026
यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल
प्रदेश

यूपी में UCC पर घमासान के बीच Expert का बड़ा दावा, BJP नहीं सपा को होगा ज्यादा फायदा? 2027 से पहले बढ़ी हलचल

September 15, 2026
बुद्धा पार्क की सुरक्षा को लेकर उपेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कमिश्नर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

बुद्धा पार्क की सुरक्षा को लेकर उपेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कमिश्नर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

September 15, 2026
नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM योगी के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश

यूपी की 10 ग्राम पंचायतों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार; जानें कौन बन सकता है विजेता?

September 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मरीजों की सुरक्षा से हो रहा समझौता? बेसमेंट में OPD, पार्किंग नदारद और फायर सेफ्टी को लेकर सफिया क्लीनिक पर गंभीर शिकायतें

मरीजों की सुरक्षा से हो रहा समझौता? बेसमेंट में OPD, पार्किंग नदारद और फायर सेफ्टी को लेकर सफिया क्लीनिक पर गंभीर शिकायतें

September 15, 2026
आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

आत्मसम्मान रैली: Lucknow में Kaushal Kishore का बड़ा बयान, ‘रिश्वत का रेट बढ़ गया’, सरकार की छवि पर उठाए सवाल

September 13, 2026
यूपी के स्कूलों का होगा Audit, CJP ने शुरू किया ‘School Theek Karo’ अभियान, युवाओं से खास अपील

यूपी के स्कूलों का होगा Audit, CJP ने शुरू किया ‘School Theek Karo’ अभियान, युवाओं से खास अपील

September 15, 2026
बुद्धा पार्क की सुरक्षा को लेकर उपेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कमिश्नर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बुद्धा पार्क की सुरक्षा को लेकर उपेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कमिश्नर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

September 15, 2026

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

0
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

0
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

0
Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

0

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 16, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

September 16, 2026
Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

Sridevi Property Dispute: 4.77 एकड़ जमीन पर फिर गरमाया विवाद, Supreme Court ने दिया ये बड़ा सुझाव

September 16, 2026
Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

Ashutosh Ranka ने अचानक मांगी माफी, पोस्ट के पीछे क्या है वजह? CJP नेता के ‘मिच्छामि दुक्कडम्’ पर चर्चा

September 16, 2026

Recent News

Sangrah Rajneeti is a Hindi Magazine published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

Follow Us

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • गैजेट्स
  • जीवन-शैली
  • टेक
  • दिल्ली
  • धर्म संसार
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • प्रदेश
  • फिल्म जगत
  • बाज़ार
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मोबाइल
  • युवा जगत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • विज्ञान
  • विविध
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
  • हरियाणा

Recent News

UP में Panchayat Sahayakon की Salary बढ़ी, अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

September 16, 2026
Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

Yogi Adityanath का बड़ा दावा: ‘माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त’, गोरखपुर में गिनाईं UP की ये उपलब्धियां

September 16, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

© 2025 Sangrah Rajneeti, All rights reserved.