रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को चौंकाते हुए एक भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अन्य पश्चिमी देशों की तरह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से “नहीं डरते हैं”। जेलेंस्की ने उन दावों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि वॉशिंगटन में उनकी पिछली मुलाकात अच्छी नहीं रही थी। यह बयान तब आया है जब रूस ने हाल ही में रविवार (9 नवंबर 2025) को यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड पर बड़ा हमला किया, जिससे कीव के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई थी।
प्रिंस चार्ल्स ने कराई थी ट्रंप से ‘दोस्ती’ – जेलेंस्की
‘द गार्जियन’ को दिए एक महत्वपूर्ण इंटरव्यू में, जेलेंस्की ने खुलासा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संबंध सुधारने में प्रिंस चार्ल्स ने उनकी मदद की थी। उन्होंने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के दौरान ट्रंप ने युद्धक्षेत्र के नक्शे फेंक दिए थे। जेलेंस्की ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा, “उन्होंने (ट्रंप) कुछ भी नहीं फेका था। अमेरिका और ट्रंप के साथ हमारे संबंध सामान्य हैं।”
युद्ध समाप्त करने के दबाव की खबरों पर भी तोड़ी चुप्पी
‘फ़ाइनेंशियल टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कथित तौर पर जेलेंस्की पर युद्ध समाप्त करने के लिए व्लादिमीर पुतिन की शर्तें स्वीकार करने का दबाव डाला था, और चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन सहमत नहीं हुआ तो पुतिन उसे तबाह कर देंगे। हालांकि, जेलेंस्की के अनुसार, ट्रंप के साथ उनकी बैठक अलग तरह से हुई थी। उन्होंने बताया कि उस समय यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप और उनकी अमेरिकी टीम के सामने हथियारों और आर्थिक प्रतिबंधों सहित कई रूपरेखा पेश की थी। इन कदमों का उद्देश्य यूक्रेन पर बमबारी करने की रूस की क्षमता को कम करना और पुतिन को बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर करना था।
“हम अमेरिका के दुश्मन नहीं, दोस्त हैं”
दुनिया के अन्य नेताओं की तरह ट्रंप से डरने के सवाल पर जेलेंस्की ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह सच है कि दुनिया में हर कोई ट्रंप से डरता है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी ट्रंप से डरते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं… हम अमेरिका के दुश्मन नहीं हैं, हम दोस्त हैं, तो हमें डर क्यों होना चाहिए?” उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा: “ट्रंप को उनकी जनता ने चुना था। हमें अमेरिकी जनता की ओर से चुने गए राष्ट्रपति का सम्मान करना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे मुझे अपनी जनता ने चुना है। अमेरिका सदियों से हमारा रणनीतिक साझेदार रहा है।














